प्रश्न – “बांग्लार बारी” योजना के तहत पहले चरण में कितने लाभार्थियों को शामिल किया गया है?
(a) 10 लाख (b) 14 लाख
(c) 12 लाख (d) 16 लाख
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 दिसंबर, 2024 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के ग्रामीण गरीबों को पक्के घर मुहैया कराने के लिए “बांग्लार बारी” योजना की शुरुआत की।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पहली किस्त के रूप में 12 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 60,000 रुपये की धनराशि स्थानांतरित की।
- पहले चरण में 12 लाख लाभार्थियों को शामिल किया गया है, जिन्हें घर निर्माण के लिए सहायता प्रदान की गई।
- प्रत्येक लाभार्थी को कुल 1.2 लाख रुपये की सहायता दो किस्तों में दी जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर पात्र परिवारों की पहचान की गई है।
- यह योजना पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
- वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले 16 लाख अतिरिक्त लोगों को आवास सहायता दी जाएगी, जिससे कुल लाभार्थियों की संख्या 28 लाख से अधिक हो जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…