प्रश्न-21 जून‚ 2021 को किस देश ने ‘उच्च शक्ति वाली लेजर रक्षा प्रणाली’ (High-Power Laser System) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
(a) रूस
(b) वियतनाम
(c) चीन
(d) इजराइल
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 21 जून‚ 2021 को इजराइल ने ‘उच्च शक्तिवाली लेजर आयुध प्रणाली’ (High-Power Laser Weapon System (HPL-WS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
- यह परीक्षण रक्षा मंत्रालय की तरफ से रक्षा अनुसंधान एवं विकास निदेशालय ने इजराइल की रक्षा इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलबिट सिस्टम (Elbitsystm) और इजराइली वायुसेना के समन्वय से संपन्न किया है।
- यह लंबी दूरी की मिसाइलों सहित विभिन्न प्रकार के हवाई हमलों से सुरक्षा के लिए लेजर प्रणाली विकसित करने के क्रम में परीक्षण का पहला चरण है।
- यह परीक्षण इजराइल के लिए बहुस्तरीय रक्षा प्रणाली के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
संबंधित लिंक भी देखें…