कोविन वैश्विक सम्मेलन‚ 2021

प्रश्न-हाल ही में भारत सरकार द्वारा कब कोविन वैश्विक सम्मेलन का आयोजन वर्चुअली किया गया?
(a) 5 जुलाई‚ 2021
(b) 6 जुलाई‚ 2021
(c) 2 जुलाई‚ 2021
(d) 1 जुलाई‚ 2021
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 जुलाई‚ 2021 को भारत सरकार ने कोविन वैश्विक सम्मेलन (Covin Global Conclave), 2021 का आयोजन वर्चुअली किया।
  • इस सम्मेलन में कोविन के विकास व इसके काम करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
  • हाल ही में कोविन पोर्टल की सुविधा अन्य देशों के लिए मुहैया कराने की अनुमति प्रधानमंत्री ने दी है।
  • इस कॉनक्लेव में अफगानिस्तान‚ भूटान‚ बांग्लादेश‚ गुयाना सहित‚ 142 देशों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
  • इस कॉनक्लेव का आयोजन संयुक्त रूप से विदेश मंत्रालय‚ राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि देश में इसी प्लेटफार्म के जरिए वैक्सीनेशन का काम हो रहा है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकरण (NHA) और कोविन प्लेटफार्म के सीईओ (CEO) आर.एस. शर्मा ने हाल ही में कहा था कि कनाडा‚ मेक्सिको‚ नाइजीरिया‚ पनामा और युगांडा सहित लगभग 50 देशों ने अपने देश में टीकाकरण अभियान चलाने हेतु ‘कोविन पोर्टल’ को अपनाने में रुचि दिखाई है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/33980/Prime+Minister+addresses+CoWIN+Global+Conclave+2021