हेरियट टूबमेन

Harriet Tubman will be face of the $20

प्रश्न-हाल ही में अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने अमेरिका में दास-प्रथा का विरोध करने वाली महिला हेरियट टूबमेन की तस्वीर को कितने डॉलर के नोट पर मुद्रित करने की घोषणा की?
(a) 20 डॉलर
(b) 10 डॉलर
(c) 50 डॉलर
(d) 5 डॉलर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 अप्रैल, 2016 को अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने अमेरिका में दास-प्रथा का विरोध करने वाली महिला हेरियट टूबमेन (Harriet Tubman) की तस्वीर को 20 डॉलर के नोट पर मुद्रित करने की घोषणा की।
  • इस प्रकार वह किसी अमेरिकी नोट पर स्थान पाने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी हस्ती होंगी।
  • इसके अलावा वह विगत 100 वर्षों में किसी अमेरिकी नोट पर छपने वाली पहली महिला भी होंगी।
  • अब नए 20 डॉलर के नोट पर व्हाइट हाउस तथा पूर्व राष्ट्रपति एण्ड्रयू जैक्सन की तस्वीर को मुख-पृष्ठ से हटाकर पीछे कर दिया जाएगा तथा मुख-पृष्ठ पर हेरियट टूबमेन की तस्वीर होगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://modernmoney.treasury.gov/new-notes
http://www.nytimes.com/2016/04/21/us/women-currency-treasury-harriet-tubman.html?_r=0
http://money.cnn.com/2016/04/20/news/10-bill-hamilton-20-tubman/
http://www.theguardian.com/world/2016/apr/24/harriet-tubman-20-bill-myths-freed-slaves-quotes