प्रश्न-भारत सरकार द्वारा वर्चुअल माध्यम से भारत खिलौना मेला‚ 2021 कब से कब तक आयोजित किया जाएगा?
(a) 27 फरवरी से 2 मार्च‚ 2021
(b) 11 फरवरी से 20 फरवरी‚ 2021
(c) 20 फरवरी से 1 मार्च‚ 2021
(d) 13 फरवरी से 20 फरवरी‚ 2021
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 27 फरवरी से 2 मार्च‚ 2021 के मध्य भारत सरकार द्वारा वर्चुअल माध्यम से भारत खिलौना मेला (The India Toy Fair)‚ 2021 का आयोजन किया जाएगा।
- इस मेले का उद्देश्य स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियानों के बुनियादी विषयों को एक प्रोत्साहन प्रदान करना है।
- इसके अलावा‚ इसका उद्देश्य शिक्षा में सभी उम्र के लोगों की सीखने की प्रक्रिया को आनंदपूर्ण बनाने में खिलौने की क्षमता का लाभ भी उठाना है।
- इसके साथ ही इस मेले का उद्देश्य नीति निर्माताओं एवं वितरकों‚ निवेशकों‚ उद्योग विशेषज्ञों‚ सूक्ष्म लघु स्टार्ट-अप्स‚ बच्चों‚ माता-पिता और शिक्षकों को एक आम मंच पर लाना है।
- भारतीय खिालैना उद्योग को बढ़ावा देने में यह एक वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त देता है।
- इस मेले के प्रमुख आकर्षणों में 1000 से अधिक वर्चुअल स्टॉलों के साथ एक वर्चुअल प्रदर्शनी‚ राज्य सरकारों द्वारा आयोजित वेबीनार‚ खिलौनों पर आधारित शिक्षण सहित अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा विविध विषयों पर पैनल/चर्चाओं/वेबीनारो के साथ ज्ञान सत्र‚ शिल्प प्रदर्शनियां‚ प्रतियोगिताएं‚ क्विज‚ वर्चुअल टूर्स और उत्पादों को उतारना आदि शामिल है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…