रिल्टन विनर्स कप‚ 2020

प्रश्न-3 जनवरी‚ 2021 को संपन्न शतरंज प्रतियोगिता रिल्टन विनर्स कप‚ 2020 का खिताब किसने जीता है?
(a) अलेक्जेंडर शिमानोव
(b) कृष्णन शशिकरण
(c) मिखाइल गुरेविच
(d) यूरी याकोविच
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 30 दिसंबर‚ 2020 से 3 जनवरी‚ 2021 के मध्य शतरंज प्रतियोगिता रिल्टन विनर्स कप‚ 2020 स्टॉकहोम‚ स्वीडन में संपन्न हुई।
  • यह प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित हुई।
  • भारतीय ग्रैंड मास्टर कृष्णन शशिकरण ने रिल्टन विनर्स कप‚ 2020 का खिताब जीत लिया।
  • उन्होंने इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में रूसी ग्रैंड मास्टर अलेक्जेंडर शिमानोव को 2-0 से पराजित किया।
  • यह इस दशक और वर्ष 2021 में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा विजित पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/chess/gm-k-sasikiran-wins-rilton-cup/articleshow/80084535.cms