प्रश्न-हाल ही चीन में बने विश्व के सबसे ऊंचे पुल को यातायात के लिए खोला गया है, इस पुल का नाम क्या है?
(a) जिन्शजियांग पुल
(b) पुलीपुल
(c) बेइपानजियांग पुल
(d) याची पुल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- दिसंबर, 2016 में चीन में बने विश्व के सबसे ऊंचे पुल को यातायात के लिए खोला गया।
- इस पुल का नाम बेइपानजियांग पुल (Beipanjiang Bridge) है।
- यह पुल दक्षिणी-पश्चिमी पहाड़ी प्रांत यून्नान और गुइझोऊ को जोड़ता है।
- इसकी ऊंचाई 565 मीटर (1,854 फुट) है।
- इस पुल की निर्माण लागत राशि 144 मिलियन अमेरिकी डॉलर से भी अधिक है।
- 1341 मीटर लम्बे इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2013 में प्रारंभ हुआ था जो सितंबर, 2016 में पूरा हुआ।
- इससे पूर्व चीन के हूबेई प्रांत में बना सीडू रिवर ब्रिज विश्व का सबसे ऊंचा पुल था।
संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/international/Worlds-highest-bridge-opens-in-China/article16963400.ece
http://www.telegraph.co.uk/cars/news/beipanjiang-bridge-worlds-tallest-opens-traffic-rural-china/