प्रश्न-दक्षिण एशिया पर विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019-20 में भारत की GDP वृद्धि अनुमानित है-
(a) 7.5%
(b) 7.0%
(c) 6.8%
(d) 7.9%
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
(a) 7.5%
(b) 7.0%
(c) 6.8%
(d) 7.9%
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 5 अप्रैल, 2019 को विश्व बैंक के द्वारा ‘दक्षिण एशिया’ पर अपनी रिपोर्ट में भारत की GDP वृद्धि (2019-20) 7.5 प्रतिशत अनुमानित की गई।
- भारत की GDP वर्ष 2018-19 में 7.2 प्रतिशत थी।
- विश्व बैंक द्वारा भारत की GDP में 7.5 प्रतिशत की यह वृद्धि, निरंतर निवेश सुदृढ़ीकरण विशेष रूप से निजी-समुन्नत निर्यात प्रदर्शन (Private-Improved Export Performance) और लचीले उपभोग से प्रेरित है।
- दक्षिण एशिया को सहायता
- विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2018 में इस क्षेत्र को 56 परियोजनाओं हेतु 10.7 बिलियन डॉलर की मंजूरी दी।
- जिसमें आईबीआरडी ऋणों हेतु 4.5 बिलियन डॉलर शामिल हैं।
- जबकि आईडीए प्रतिबद्धताओं हेतु 6.2 बिलियन डॉलर शामिल हैं।
- भारत के पड़ोसी देशों में वृद्धि
- वर्ष 2019-20 में भारत के बाद दक्षिण एशिया में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज करने वाला बांग्लादेश है।
- जिसकी GDP वृद्धि वर्ष 2019-20 में 7.3 प्रतिशत अनुमानित है।
- नेपाल की GDP वृद्धि वर्ष 2019-20 में 6.0 प्रतिशत अनुमानित है।
- जबकि अफगानिस्तान की GDP वृद्धि सबसे कम 2.5% अनुमानित है।
लेखक-पंकज पाण्डेय
संबंधित लिंक भी देखें…