प्रश्न-अप्रैल, 2019 में ओलियांग मोन्यू उत्सव का आयोजन किस राज्य में किया गया?
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) नागालैंड
(c) मणिपुर
(d) सिक्किम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 5 अप्रैल, 2019 को नागालैंड (मोन) में कोन्याक नागा समुदाय की लगभग 4700 महिलाओं ने एक साथ रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य किया।
- इस नृत्य का आयोजन ओलियांग (Aoleang Monyu) हॉर्नबिल उत्सव के तीसरे दिन हुआ।
- नृत्य का आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के उद्देश्य से किया गया।
- ओलियांग मोन्यू उत्सव का मुख्य विषय (Theme) ‘सांस्कृतिक विरासत के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना’ (Empowering Women for Cultural Heritage) था।
- ओलियांग मोन्यू हॉर्नबिल उत्सव का आयोजन कोन्याक नूपुह शेको खोंग (KNSK) और कोन्याक स्टूडेंट यूनियन में किया।
- यह उत्सव बसंत के आगमन और एक अच्छी आगामी फसल के लिए मनाया जाता है।
- कोन्याक नागालैंड में नागा जनजाति का एक समुदाय है, जो मुख्यतः शिकारी होते हैं।
लेखक-विजय प्रताप
संबंधित लिंक भी देखें…