UNDP द्वारा जलवायु परिवर्तन से सम्बधित चुनौतियों से निपटने हेतु भारत को अनुदान

India gets USD 43 million from Green Climate Fund to boost climate resilience in 3 coastal states
प्रश्न-नवंबर, 2019 में निम्न में से किस वैश्विक संस्थान द्वारा जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने हेतु भारत को 43 मिलियन डॉलर दिये जाने की घोषणा की गई।
(a) UNDP
(b) विश्व बैंक
(c) I.M.F.
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • नवंबर, 2019 में वैश्विक संस्था UNDP (यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम) द्वारा भारत को 43 मिलियन डॉलर दिये जाने की घोषणा की गई।
  • यह अनुदान ग्रीन ग्लाइमेट फंड द्वारा वित्तपोषित है।
  • ग्रीन ग्लाइमेट फंड विकासशील देशों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन आन क्लाइमेट चेज (UNFCCC) के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
  • यह धनराशि 6 वर्षों के भीतर आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र व उड़ीसा के तटों पर रहने वाले लोगों के लिए जलवायु लचीली आजीविका का निर्माण करेगी
  • भारत सरकार इस नई परियोजना के लिए 86.8 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त धनराशि को मुख्य धारा में लाने व हरित जलवायु कोष अनुदान के प्रभावों को गति प्रदान करने के लिए वित्त प्रदान करेगी।
  • परियोजना के लाभ
  • जलवायु-अनुकूल आजीविका का निर्माण जैसे-मिट्टी के केकड़ों का पालन।
  • लगभग 3.5 मिलियन टन कार्बन की भरपाई।
  • कमजोर पारिस्थितिकी प्रणाली की रक्षा।
  • तटरेखा संरक्षण
  • यह परियोजना पेरिस समझौते व SDG-2030 एजेंडे में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति को भी सुगम करेगा।
  • 20 अक्टूबर, 2019 को बहरीन की राजधानी मनाया में संपन्न हुए ग्रीन क्लाइमेट फंड (GCF) बोर्ड की 21वीं बैठक में इस फंड को अनुमोदित किया गया।
  • UNDP के अनुसार यह परियेाजना जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने संबंधी प्रशिक्षण व सार्वजनिक शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से संबंधित जोखिम के स्थानीय ज्ञान का भी निर्माण गरेगी।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/india/story/green-climate-fund-to-boost-climate-resilience-india-1618650-2019-11-13

https://economictimes.indiatimes.com/politics/climate-fund-approves-usd-43-million-to-boost-climate-resilience-for-indias-coastal-communities/articleshow/66312126.cms?from=mdr

https://www.hindustantimes.com/india-news/india-gets-usd-43-million-from-green-climate-fund-to-boost-climate-resilience-in-3-coastal-states/story-1T7OcN9Zal2Fccp6tqVTxM.html