‘कपिला’ कलाम कार्यक्रम

'KAPILA' Kalam Program

प्रश्न- अक्टूबर, 2020 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आविष्कारों के पेटेंट के प्रति जागरूकता लाने हेतु ‘बौद्धिक संपदा साक्षरता और जागरूकता शिक्षा अभियान’ ‘कपिला’ कलाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हुई अन्य गतिविधियों के विषय में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) नवाचार संस्थान परिषद (आईसीसी 2.0) की वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
(b) आईआईसी 3.0 के लांच की घोषणा की गई।
(c) 15 से 23 अक्टूबर, 2020 तक के सप्ताह को ‘बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह’ के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।
(d) शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. अभय जेरे ने आईसीसी 2.0 की उपलब्धियों पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 15 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने आविष्कारों के पेटेंट के प्रति जागरूकता लाने हेतु ‘बौद्धिक संपदा साक्षरता और जागरूकता शिक्षा अभियान’ ‘कपिला’ कलाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • इसकी शुरूवात पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 89वीं जयंती पर की गई है।
  • इस अभियान के तहत ‘राष्ट्रीय नवाचार दिवस’ पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।
  • इस अभियान के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को अपने आविष्कार को पेटेंट कराने हेतु आवेदन प्रक्रिया की सही जानकारी प्राप्त होगी और वे अपने अधिकारों के विषय में जागरूक होंगे।
  • इस अवसर पर नवाचार संस्थान परिषद (आईआईसी 2.0) की वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और आईआईसी 3.0 के लांच की घोषणा की गई।
  • साथ ही 15 से 23 अक्टूबर, 2020 तक के सप्ताह को ‘बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह’ के रूप में मनाने का भी निर्णय हुआ।
  • आईआईसी 3.0 की वेबसाइट का भी शुभारंभ किया गया।
  • बौद्धिक संपदा साक्षरता सप्ताह के तहत 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें पेटेंट और उसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के महत्व के बारे में ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पेटेंट के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज और सामुदायिक बैठकें भी आयोजित होंगी।
  • वर्ष 2018 में नवाचार संस्थान परिषद की स्थापना शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई थी।
  • अब तक लगभग 1700 उच्च शिक्षण संस्थानों में इसकी शाखाएं खोली जा चुकी हैं।
  • आईआईसी 3.0 के तहत 5000 उच्च शिक्षण संस्थानों में आईआईसी की स्थापना की जाएगी।
  • शिक्षा मंत्रालय केद्र नवाचार प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. मोहित गंभीर द्वारा आईसीसी 2.0 की उपलब्धियों पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1664883