IPL टूर्नामेंट का प्रसारण अधिकार स्टार इंडिया को

star india wins ipl right

प्रश्न-4 सितंबर, 2017 को IPL टूर्नामेंट के मैचों का प्रसारण अधिकार किस चैनल ने हासिल कर लिया?
(a) सोनी इंडिया
(b) ईएसपीएन
(c) स्टार इंडिया
(d) डिस्कवरी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मीडिया एवं मनोरंजन कंपनी ‘स्टार इंडिया’ ने एक मुश्त 16,347.5 करोड़ रुपये (2.55 अरब डॉलर) की बोली लगाकर अगले पांच साल (2018-2022) के लिए IPL मैचों के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिया। (4 सितंबर, 2017)
  • इसमें वैश्विक टेलीविजन प्रसारण के अतिरिक्त डिजिटल प्रसारण अधिकार भी शामिल होंगे।
  • BCCI को अब IPL के प्रत्येक मैच से लगभग 55 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय मैच प्रसारण के 43 करोड़ रु. से कहीं अधिक है।
  • यह बोली टेलीविजन और डिजिटल अधिकारों की थी जिसकी एकमुश्त बोली 15819.54 करोड़ रुपये थी।
  • एक एकल वैश्विक मीडिया अधिकार बोली लगाने वाली स्टार इंडिया एकमात्र कंपनी रही।
  • 21वीं सेंचुरी फॉक्स के स्वामित्व वाली स्टार इंडिया के पास अब BCCI, ICC और IPL के वैश्विक मीडिया अधिकार हो गये हैं।
  • इनमें से BCCI का अधिकार मार्च, 2018 तक समाप्त हो जाएगा।
  • 24 में से जिन 10 कंपनियों ने बोली प्रक्रिया में भाग नहीं लिया उसमें अमेजन, ईएसपीएन डिजिटल मीडिया, ट्विटर, डिस्कवरी आदि शामिल थे।

संबंधित लिंक
http://www.hindustantimes.com/cricket/ipl-media-rights-auction-star-india-sony-battle-it-out-for-india-tv-broadcast/story-4io8hzyB6RfRHtGJgRKf6I.html
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/ipl/top-stories/star-india-wins-ipl-media-rights-for-next-five-years/articleshow/60355842.cms
http://www.business-standard.com/article/economy-policy/ipl-media-rights-winner-star-tv-will-now-have-monopoly-over-cricket-117090500170_1.html