GO BankingRates सर्वेः विश्व के सबसे सस्ते देश

GObankingRates 50 Cheapest Countries to Live or Retire

प्रश्न-‘गोबैंकिंगरेट्स’ के सर्वे के अनुसार रहने के लिए विश्व का दूसरा सबसे सस्ता देश कौन-सा है?
(a) नेपाल
(b) बांग्लादेश
(c) पाकिस्तान
(d) भारत
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 28 जनवरी, 2018 को अमेरिकी संस्था ‘गोबैंकिंगरेट्स’ ने रहने के लिए विश्व के सबसे सस्ते देशों का सर्वे रिपोर्ट जारी किया।
  • सर्वे के अनुसार दक्षिण अफ्रीका इस संदर्भ में शीर्ष स्थान पर है।
  • सर्वे में 112 देशों को रैंकिंग प्रदान किया गया है।
  • जिसमें भारत दूसरे स्थान पर है अर्थात भारत विश्व का दूसरा सबसे सस्ता देश है।
  • यह सर्वे चार मापदंडो के आधार पर आयोजित हुआ है।
  • जिसमें स्थानीय क्रय शक्ति सूचकांक, मकान किराया सूचकांक (रेंट इंडेक्स), खाद्य वस्तु सूचकांक और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (स्थानीय वस्तु एवं सेवा की सुलभता के आधार पर) शामिल हैं।
  • सर्वे में शामिल सभी देशों की तुलना इन मापदंडों पर न्यूयॉर्क से की गई है।
  • ध्यातव्य है कि भारत अपने पड़ोसी देशों से भी सस्ता है।
  • वहीं सबसे महंगा देश 112वीं रैंक बरमूडा, 111वीं रैंक बहमास और 110वीं रैंक हांगकांग की है।
  • ध्यातव्य है कि सबसे सस्ते 50 देशों में मकान का किराया (रेंट) न्यूयॉर्क की तुलना में 70 प्रतिशत तथा खाद्य पदार्थ 40 प्रतिशत तक सस्ते हैं। यहां वस्तुओं एवं सेवाओं की दर 30 प्रतिशत तक सस्ती है।
  • भारत में वस्तुओं और खाद्य सामग्रियों की दर कम है उदाहरणार्थ कोलकाता में एक व्यक्ति 285 डॉलर प्रतिमाह (लगभग 18,000 रुपए) के खर्च पर रह लेता है।
  • भारत के पड़ोसी देशों में पाकिस्तान की रैंक 14वीं है।
  • पाकिस्तानी शहर लाहौर में एक महीने का खर्च 530 डॉलर है।
  • नेपाल की रैंक 28वीं जबकि बांग्लादेश की रैंक 40वीं है।
  • नेपाल में मकान किराया सूचकांक (रेंट इंडेक्स) सबसे कम है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है।
  • सबसे सस्ते देश दक्षिण अफ्रीका में स्थानीय क्रय शक्ति अधिक है तथा वस्तुओं व सेवाओं की दर कम है।
  • दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े शहर केपटाउन में प्रतिव्यक्ति प्रति माह खर्च चार सौ डॉलर से कम है।

संबंधित लिंक
https://www.gobankingrates.com/investing/50-cheapest-countries-live-retire/
http://www.businesstoday.in/current/economy-politics/india-cheapest-country-to-live-in-after-south-africa-survey/story/268956.html