महाराष्ट्र में नए वन्य जीव अभ्यारण्य को मंजूरी

Maharashtra govt approves new wildlife sanctuary

प्रश्न-हाल ही में महाराष्ट्र सरकार द्वारा किस जिले में नए वन्य जीव अभ्यारण्य की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई?
(a) बुलढाना
(b) चन्द्रपुर
(c) घोडाजारी
(d) हिंगोली
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 जनवरी, 2018 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा चंद्रपुर जिले के घोडाजारी (Ghodazari) में नए वन्यजीव अभ्यारण्य की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई।
  • यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस द्वारा महाराष्ट्र राज्य वन्य जीव बोर्ड की 13वीं बैठक में किया गया।
  • नया अभ्यारण्य ब्रह्मापुरी वन क्षेत्र के लगभग 159 वर्ग किमी. क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा।
  • इसकी स्थापना से आस-पास के 59 गांवों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
  • इसी दिन महाराष्ट्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभ्यारण्यों के भीतर विकास कार्य हेतु विभिन्न प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की गई।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/cities/mumbai/maharashtra-gets-new-wildlife-sanctuary-at-ghodazari-5046978/