ऑक्सफैम सर्वे

Oxfam survey

प्रश्न-हाल ही में किए गए ऑक्सफैम सर्वे के नतीजों के अनुसार भारत के एक प्रतिशत धनवान आबादी के पास 2017 में बढ़ी संपत्ति का कितना प्रतिशत हिस्सा है?
(a) 73 प्रतिशत
(b) 80 प्रतिशत
(c) 88 प्रतिशत
(d) 95 प्रतिशत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 22 जनवरी, 2018 को ऑक्सफैम ने अपनी सर्वे रिपोर्ट ‘रिवॉर्ड वर्क, नॉट वेल्थ’ (Reward Work, Not Wealth) प्रकाशित की।
  • जिसके अनुसार, भारत के एक प्रतिशत धनवानों के पास वर्ष 2017 में बढ़ी संपत्ति का 73 प्रतिशत हिस्सा है।
  • ऑक्सफैम वैश्विक गरीबी उन्मूलन पर केंद्रित धर्मार्थ संगठनों का एक अंतरराष्ट्रीय परिसंघ है।
  • सर्वे के परिणाम भारत में बढ़ती आय असमानता की भयावह तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं।
  • सर्वे के अनुसार, पिछले वर्ष 67 करोड़ भारतीयों की संपत्ति में केवल एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • यह आंकड़ा सबसे गरीब भारतीयों का है जो देश की कुल आबादी का आधा है।
  • वैश्विक स्तर पर स्थिति और भी खराब है।
  • पिछले वर्ष वैश्विक संपत्ति की जो वृद्धि हुई, इसका 82 प्रतिशत हिस्सा केवल एक प्रतिशत अमीर आबादी के पास है।
  • जबकि दुनिया के 3.7 अरब लोगों की संपत्ति में कोई वृद्धि दर्ज नहीं हुई है।
  • गरीबों की यह जनसंख्या कुल वैश्विक जनसंख्या के आधे हिस्से के बराबर है।
  • ध्यातव्य है कि ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ के वार्षिक सम्मेलन से कुछ घंटों पहले जारी इस रिपोर्ट की चर्चा वहां भी की गई थी।
  • क्योंकि ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम’ सम्मेलन के महत्वपूर्ण विषयों में आय असमानता और लैंगिक असमानता जैसे मुद्दे प्रमुख होते हैं।
  • ऑक्सफैम के पिछले वर्ष के सर्वे के अनुसार भारत की सबसे धनी एक प्रतिशत आबादी के पास देश की कुल 58 प्रतिशत संपत्ति है।
  • यह वैश्विक स्तर पर 50 प्रतिशत के आंकड़े से अधिक है।
  • इस साल के सर्वे के अनुसार 2017 में देश की सबसे धनी एक प्रतिशत जनसंख्या की संपत्ति 20.9 लाख करोड़ रुपये बढ़ी।
  • यह राशि वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भारत सरकार की बजट राशि के बराबर है।
  • एक अध्ययन में कहा गया है कि न्यूतनम मजदूरी पाने वाले ग्रामीण भारत के किसी मजदूर को देश के किसी गारमेंट कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी की एक साल की आमदनी के बराबर कमाई करने में 941 साल लग जाएंगे।
  • इसी प्रकार अमेरिका में एक सामान्य कामगार वर्षोंपरांत जितना कमाता है, उतना एक सीईओ एक दिन में ही कमा लेता है।
  • सर्वे में 10 देशों के 70,000 लोगों से पूछताछ की गई।

संबंधित लिंक
http://www.livemint.com/Politics/RyU4Iw2NxwolMOp5SIfmVK/Oxfam-survey-points-Indias-rising-income-inequality-ahead-o.html
https://www.oxfamindia.org/pressrelease/2093
https://thewire.in/216160/richest-1-cornered-73-wealth-generated-india-2017-oxfam-survey/