FIDE फ़्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप, 2026

प्रश्न – पहली आधिकारिक FIDE फ़्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप, 2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. FIDE फ़्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप, 2026 का ख़िताब नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीता है।
  2. उन्होंने फाइनल मुकाबले में सयुंक्त राज्य अमेरिका के फ़ैबियानो कारुआना को 2.5-1.5 के स्कोर से हराया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल (1) (b) केवल (2)
    (c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13-15 फरवरी, 2026 के मध्य पहली आधिकारिक FIDE फ़्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप, 2026 वेइसेनहॉस (Weissenhaus), जर्मनी में संपन्न हुई।
  • FIDE फ़्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप, 2026 का ख़िताब नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने जीता है।
  • उन्होंने फाइनल मुकाबले में सयुंक्त राज्य अमेरिका के फ़ैबियानो कारुआना को 2.5-1.5 के स्कोर से हराया।
  • यह कार्लसन का 21वां वर्ल्ड चैंपियनशिप ख़िताब है।
  • उन्होंने हाल ही में क़तर में वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप में अपना 19वां और 20वां टाइटल जीता था।
  • तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (उज़्बेकिस्तान) ने विन्सेंट कीमर (जर्मनी) को हराया।
  • महिलाओं के प्रदर्शनी मैच में, अंतिम गेम ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद बिबिसारा असाउबायेवा (कजाकिस्तान) ने एलेक्जेंड्रा कोस्टेनियुक (स्विट्जरलैंड) पर विजय प्राप्त की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.chess.com/events/info/2026-fide-freestyle-chess-world-championship https://www.fide.com/magnus-carlsen-wins-2026-fide-freestyle-world-championship/