BCCI पुरस्कार, 2014-15

BCCI Annual Awards 2014-15

प्रश्न-वर्ष 2014-15 अवधि के लिए कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया?
(a) सैयद किरमानी
(b) दिलीप वेंगसरकर
(c) विराट कोहाली
(d) भुवनेश्वर कुमार
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय क्रिकेट कंन्ट्रोल बोर्ड (BCCI) के वर्ष 2014-15 के वार्षिक पुरस्कारों का वितरण 5 जनवरी, 2015 को मुंबई में किया गया।
  • पूर्व भारतीय विकेटकीपर व मध्यमक्रम के बल्लेबाज सैयद किरमानी को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
  • इसके अंतर्गत 25 लाख रुपये की धनराशि, एक प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।
  • सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर (2014-15) के लिए भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को पॉली उमरीगर अवार्ड के साथ 5 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई।
  • 1 अक्टूबर, 2014 से 30 सितंबर, 2015 के मध्य श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वितरित किए गए अन्य पुरस्कार इस प्रकार रहे-
    माधव राव सिंधिया पुरस्कार-
  • रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन हेतु-रॉबिन उथप्पा (11 मैच में 912 रन)
  • रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट हेतु-आर. विनय कुमार (कर्नाटक) व शार्दूल ठाकुर (महाराष्ट्र) को संयुक्त रूप से
    एम.ए.चिदंबरम ट्रॉफी-
  • सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 क्रिकेटर-अल्मास शौकत (उ.प्रदेश)
  • सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर-अनमोलप्रीत सिंह (पंजाब)
  • सर्वश्रेष्ठ अंडर-16 क्रिकेटर-शुबमान गिल (पंजाब)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर सीनियर-मिताली राज (रेलवे)
  • सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर जूनियर-देविका वैद्य (महाराष्ट्र)
  • घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर-ओ.नंदन
    लाला अमरनाथ अवार्ड
  • सर्वश्रेष्ठ आलराउंड प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी में-जलज सक्सेना, मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ
  • सर्वश्रेष्ठ आलराउंड प्रदर्शन घरेलू सीमिति-ओवर प्रतियोगिता में-दीपक हुड्डा,
  • सर्वश्रेष्ठ ओवर ऑल प्रदर्शन (2014-15) -कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (14 अंक)

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bcci.tv/news/2015/bcci-news/12411/bcci-annual-awards-2014-15
http://sports.ndtv.com/cricket/news/253971-virat-kohli-crowned-indian-cricketer-of-the-year-at-bcci-awards
https://en.wikipedia.org/wiki/BCCI_Awards#2014.E2.80.9315