ATM फ्रॉड (धोखाधड़ी): RBI के आंकड़े

ATM frauds
प्रश्न-ATM धोखाधड़ी से संबंधित RBI के हालिया आंकड़ों के अनुसार, एटीएम धोखाधड़ी के मामले में शीर्ष तीन राज्य क्रमशः हैं-
(a) महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु
(b) कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
(c) पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल
(d) उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • जुलाई, 2019 में RBI ने वित्त वर्ष 2018-19 में एटीएम फ्रॉड (धोखाधड़ी) का राज्यवार आंकड़े जारी किए।
  • जैसे-जैसे ATM कार्ड धारकों की संख्या बढ़ती जा रही है, ATM से होने वाले धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
  • इस संदर्भ में महाराष्ट्र शीर्षस्थ राज्य है, जिसके बाद क्रमशः दिल्ली, तमिलनाडु एवं कर्नाटक का स्थान है।
  • जहां वित्त वर्ष 2017-18 में 911 मामले उजागर हुए, तो वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में ATM फ्रॉड के कुल मामले बढ़कर 980 हो गए।
  • इसके बावजूद भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में ATM फ्रॉड का कोई भी मामला वर्ष 2018-19 में नहीं उजागर हुआ।
  • राष्ट्रीय स्तर पर ATM फ्रॉड में निहित राशि के आंकड़ों में एक लाख से नीचे के मामले नहीं शामिल किए गए हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/india/maharashtra-tops-in-atm-frauds-delhi-second/articleshow/70322347.cms

https://www.business-standard.com/article/finance/maharashtra-tops-in-atm-frauds-delhi-tamil-nadu-karnataka-follow-119072200187_1.html