दीपा मलिक

Deepa Malik Retires

प्रश्न- 11 मई 2020 को भारतीय महिला पैरा-एथलीट दीपा मलिक ने सक्रिय खेलों से संन्यास लेने की सार्वजनिक घोषणा की। दीपा को किस वर्ष राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 2016
(b) वर्ष 2017
(c) वर्ष 2018
(d) वर्ष 2019
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य

  • 11 मई 2020 को भारतीय महिला पैरा एथलीट दीपा मलिक ने सक्रिय खेलों से संन्यास लेने की सार्वजनिक घोषणा की।
  • उन्होंने संन्यास लेने का निर्णय भारतीय पैरालंपिक समिति का अध्यक्ष बनने से पूर्व किया था।
  • नेशनल स्पोर्ट्स कोड के अनुसार सक्रिय एथलीट किसी भी फेडरेशन में आधिकारिक रूप से पद पर नहीं रह सकता है।
  • दीपा मलिक को दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर फरवरी में हुए चुनाव में भारतीय पैरालंपिक समिति का अध्यक्ष चुना गया था।
  • दीपा ने रियो पैरालंपिक खेल, 2016 की गोला फेंक (शॉटपुट) की F53 स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
  • वह पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
  • वर्ष 2019 में दीपा को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2017 में उन्हें पद्मश्री और वर्ष 2012 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/sport/other-sports/ive-retired-from-active-sports-deepa-malik/article31560351.ece