प्रश्न-30 जनवरी से 7 फरवरी, 2018 के मध्य हस्तशिल्प प्रदर्शनी ‘जगार 2018’ का आयोजन किस राज्य में किया गया?
(a) झारखंड
(b) छत्तीसगढ़
(c) मध्य प्रदेश
(d) आंध्र प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 30 जनवरी, 2018 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी ‘जगार 2018’ का शुभारंभ किया।
- इसका आयोजन छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा किया गया।
- यह अखिल भारतीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी 7 फरवरी तक किया गया।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में पद्मश्री सम्मान प्राप्त हस्तशिल्पी स्व. जयदेव बघेल के नाम पर हस्तशिल्पियों के लिए 20 लाख रुपये की लागत राशि से विश्राम भवन का निर्माण कराने की घोषणा की जो इस परिसर में आने वाले शिल्पियों को निःशुल्क उपलब्ध होगा।
- स्व.जयदेव बघेल कोण्डागांव के सुप्रसिद्ध बेलमेटल शिल्पी थे, जिन्हें शिल्प गुरू का सम्मान प्राप्त था।
- इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया।
- इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों के लगभग 200 कलाकारों ने अपनी हस्तशिल्प और हथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई।
- छत्तीसगढ़ राज्य में 14 प्रकार की हस्तशिल्प बेलमेटल, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प, पत्थर शिल्प, कौड़ी शिल्प, कशीदाकारी, भित्ती चित्र, गोदना शिल्प, तुम्बा शिल्प, टेराकोटा, जूट शिल्प, ड्राय फ्लावर, ट्रायबल पेंटिंग आदि प्रचलित हैं।
संबंधित लिंक
http://bit.ly/2D0GWcy