प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिलासपुर में नए ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (AIIMS) की स्थापना को अपनी मंजूरी प्रदान की। यह स्थित है-
(a) मध्य प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) छत्तीसगढ़
(d) ओडिशा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 3 जनवरी, 2018 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में नए ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (AIIMS) की स्थापना को अपनी मंजूरी प्रदान की।
- इस संस्थान की स्थापना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत की जाएगी।
- इसकी स्थापना पर 1351 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
- इस संस्थान में 750 बिस्तरों वाले अस्पताल की व्यवस्था की जाएगी।
- जिसमें ट्रामा सेंटर, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, स्पेशियलिटी एवं सुपर स्पेशियलिटी विभागों की व्यवस्था होगी।
- इसके अलावा इसमें पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में उपचार की सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष विभाग भी होगा।
- गौरतलब है कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना वर्ष 2003 में घोषित की गई थी।
- इस योजना के तहत भुवनेश्वर, भोपाल, रायपुर, जोधपुर, ऋषीकेश और पटना में एम्स की स्थापना की जा चुकी है जबकि रायबरेली में एम्स का कार्य प्रगति पर है।
- इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2015 में नागपुर (महाराष्ट्र), मंगलागिरी (गुंटूर, आंध्र प्रदेश) तथा कल्याणी पश्चिम बंगाल) वर्ष 2016 में भटिंडा (पंजाब) एवं गोरखपुर (उ.प्र.) में और कामरूप (असम) में एक एम्स की स्थापना को मंजूरी दी थी।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=175213
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=69989
http://www.newsstate.com/himanchal/cabinet-approves-establishment-of-new-aiims-in-bilaspur-himachal-pradesh-under-pradhan-mantri-swasthya-suraksha-yojana-article-45872.html