सऊदी अरब

Saudi Arabia allows women into stadium as it steps up reforms

प्रश्न-हाल ही में किस देश ने पहली बार महिलाओं को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समारोह में भाग लेने की अनुमति प्रदान की?
(a) संयुक्त अरब अमीरात
(b) कुवैत
(c) सऊदी अरब
(d) ईरान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 सितंबर, 2017 को सऊदी अरब ने अपनी स्थापना की 87वीं वर्षगांठ मनाई।
  • इस उपलक्ष्य में एक समारोह सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित द किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया।
  • इस समारोह में संगीत, लोकनृत्य और अतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया।
  • इस स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समारोह में महिलाओं ने भी भाग लिया।
  • इस देश में पहली बार महिलाओं को किसी स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है।
  • अभी तक इस देश में स्पोर्ट्स एरिया में होने वाले समारोहों में महिलाओं के प्रवेश पर पूर्णतः पाबंदी थी।
  • उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में महिलाओं के लिए कठोर कानून का प्रावधान है।
  • 27 सितंबर, 2017 को सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद ने देश में पहली बार महिलाओं को वाहन-चलाने का आदेश जारी किया।
  • यह आदेश जून, 2018 से लागू होगा।
  • उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब विश्व का एकमात्र देश है जहां महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध है।

संबंधित लिंक
https://www.theguardian.com/world/2017/sep/24/saudi-arabia-allows-women-into-stadium-as-it-steps-up-reforms
https://www.reuters.com/article/us-saudi-nationalday-women/national-celebrations-open-saudi-sports-stadium-to-women-for-first-time-idUSKCN1BY0KY
http://www.aljazeera.com/news/2017/09/saudi-arabia-women-drive-170926190857109.html