प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ की शुरूआत के साथ ही ‘मुद्रा बैंक’ का शुभारंभ किया

प्रश्न- हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत सूक्ष्म व्यवसायों/इकाइयों को दिए जाने वाले कर्जों के लिए पुनर्वित्त की सुविधा प्रदान करने हेतु ‘मुद्रा बैंक’ का शुभारंभ कब किया?
(a) 7 अप्रैल, 2015
(b) 8 अप्रैल, 2015
(c) 6 अप्रैल, 2015
(d) 9 अप्रैल, 2015
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 अप्रैल, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ (PMMY) के शुरूआत के साथ ही सूक्ष्म व्यवसायों/इकाइयों को दिए जाने वाले कर्जों के लिए पुनर्वित्त की सुविधा प्रदान करने हेतु मुद्रा (Micro Units Development and Refinance Agency) बैंक का शुभारंभ किया।
  • ज्ञातव्य है कि वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2015-16 के बजट भाषण में ‘मुद्रा बैंक’ खोलने का प्रस्ताव रखा था।
  • उल्लेखनीय है कि माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट ऐंड रीफाइनेंस एजेंसी (मुद्रा) बैंक गैर-कॉरपोरेट सेक्टर के वित्तीय समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
  • ‘मुदा बैंक’का मुख्य कार्य ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’(PMMY) के तत्वावधान में सूक्ष्म व्यवसायों/इकाइयों को ऋण मुहैया कराने वाली सूक्ष्म वित्त संस्थानों (Micro Finance Institution) को विकसित एवं पुनर्वित्त करना है।
  • इसके अलावा मुद्रा बैंक के निम्न कार्य हैं-
  • सूक्ष्म उद्यम वित्त पोषण व्यवसाय के लिए नीतिगत दिशा-निर्देश तैयार करना।
  • सूक्ष्म वित्त निकायों का पंजीकरण।
  • सूक्ष्म वित्त निकायों का प्रत्यायन/रेटिंग।
  • वर्ष 2015-16 के बजट में ‘मुद्रा बैंक’ के लिए 20,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त 3,000 करोड़ के ऋण गारंटी कोष का भी प्रावधान है जिससे सूक्ष्म उद्यमों को दिए गए ऋणों की गारंटी होगी।
  • ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’के तहत बेहद छोटे उद्यमियों को 50,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के कर्ज उपलब्ध कराए जाएंगें।
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत तीन तरह के ऋण प्रदान किए जाएंगे जिन्हें शिशु, किशोर एवं तरुण नाम दिया गया है।
  • ‘शिशु योजना’के तहत 50,000 रुपये तक का ऋण शामिल है।
  • ‘किशोर योजना’के तहत 50,000 से लेकर 5 लाख रुपये तक का ऋण शामिल है।
  • ‘तरुण योजना’के तहत 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का ऋण शामिल है।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2013 के एनएसएसओ सर्वे के अनुसार, कुल 5.77 करोड़ लघु व्यवसाय इकाइयां हैं, जो ज्यादातर एकल स्वामित्व वाली हैं और विनिर्माण, व्यापार या सेवा गतिविधियों का संचालन करती हैं।
  • इनमें लघु, विनिर्माण इकाइयों, दुकानदारों, फलों एवं सब्जी विक्रेताओं, ट्रक एवं टैक्सियों के संचालकों, खाद्य सेवा इकाइयों, खाद्य प्रसंस्करण एवं कई अन्य छोटे उद्योग धंधे शामिल हैं।
  • इसके तहत ऋण प्रदान करने में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गों के उद्यमियों को प्रमुखता दी जाएगी।
  • मुद्रा बैंक संसद के अधिनियम के तहत स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में कानून बनने तक इसे भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की एक इकाई के रूप में चलाया जाएगा।
  • इस प्रकार ऐसे सूक्ष्म/लघु व्यवसाय इकाइयों/उद्यमों को संस्थागत वित्त की सुविधाएं मुहैया कराने से न केवल छोटे उद्यमियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी बल्कि ये उन्हें जीडीपी वृद्धि दर तथा रोजगार सृजन के मजबूत माध्यम बनाने में भी सहायक होंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pmindia.gov.in/hi/news_updates/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8/
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=118049
http://www.finmin.nic.in/press_room/2015/MundraBank_PressBrief08042015.pdf
http://www.thehindu.com/news/national/modi-launches-mudra-bank/article7080418.ece

3 thoughts on “प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ की शुरूआत के साथ ही ‘मुद्रा बैंक’ का शुभारंभ किया”

Comments are closed.