प्रश्न- मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु अंतिम 10 लेखकों की अल्प-सूची में शामिल भारतीय अमेरिकी लेखक हैं-
(a) अखिल शर्मा
(b) अमिताव घोष
(c) संजय गुप्ता
(d) फरीद जकारिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 24 मार्च, 2015 को केपटाऊन विश्वविद्यालय, दक्षिण अफ्रीका में मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के अंतिम 10 प्रतियोगी लेखकों की घोषणा की गयी।
- इस सूची की घोषणा पुरस्कार समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर मरीना वार्नर ने की।
- कोलकाता में जन्में भारतीय-अमेरिकी लेखक अमिताव घोष दूसरी बार इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल किए गए हैं।
- प्रत्येक दो वर्ष पर प्रदत्त ‘मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार’हेतु चयनित अंतिम 10 लेखकों की सूची में अमिताव भी शामिल हैं।
- इस अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा 19 मई, 2015 को लंदन में की जाएगी।
- इससे पूर्व वर्ष 2008 में इनके उपन्यास ‘सी ऑफ पापीज’ को मैन बुकर पुरस्कार हेतु सूची में शामिल किया गया था, परंतु वह पुरस्कार जीतने में असफल रहे थे।
- ध्यातव्य है कि अमिताव का नया उपन्यास‘फ्लड ऑफ फॉयर’मई 2015 में प्रकाशित होने वाला है।
- उल्लेखनीय है कि मैन बुकर प्राइज फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता लेखक को 60 हजार पौंड (लगभग 56 लाख रुपये) की धनराशि प्रदान की जाती है।
- ध्यातव्य है कि अमिताव घोष को उनके उपन्यास “The Shadow Lines” के लिए वर्ष 1989 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- इन्हें भारत सरकार के नागरिक सम्मान पद्मश्री से वर्ष 2007 में सम्मानित किया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.themanbookerprize.com/news/man-booker-international-prize-2015-finalists%E2%80%99-list-announced
http://sahitya-akademi.gov.in/sahitya-akademi/awards/akademi%20samman_suchi.jsp#ENGLISH
http://www.themanbookerprize.com/people/amitav-ghosh
http://www.business-standard.com/article/news-ani/amitav-ghosh-amongst-10-authors-shortlisted-for-2015-man-booker-international-prize-115032500181_1.html
http://www.livehindustan.com/news/videsh/international/article1-story-2-2-474832.html
http://www.amitavghosh.com/bio.html