प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. भारत ने पहली बार 26–28 अक्टूबर, 2026 के मध्य नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय विधिक माप विज्ञान समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की।
2. इसका मुख्य विषय- “विधिक माप विज्ञान में विकास” (Evolutions in Legal Metrology) था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b)केवल 2
(c)1 और 2 दोनों (d)इनमें से कोई नहीं
उत्तर –(c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- भारत ने पहली बार 26–28 अक्टूबर 2026 के मध्य नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय विधिक माप विज्ञान समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की।
- इसका मुख्य विषय- “विधिक माप विज्ञान में विकास” (Evolutions in Legal Metrology) था।.
- बैठक में विश्वभर से 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और विधिक माप विज्ञान विशेषज्ञ शामिल हुए।
- इनमें OIML के सदस्य देशों, संबद्ध सदस्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- इस कार्यक्रम के दौरान CIML सदस्य अंतरराष्ट्रीय अनुशंसाओं के विकास और संशोधन, OIML की तकनीकी गतिविधियों, OIML प्रमाणन प्रणाली (OIML-CS), डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
- 60वीं CIML बैठक 13 और 15 अक्टूबर 2025 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित हुई थी।
- इसमें 55 सदस्य देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे अथवा उनका प्रतिनिधित्व किया गया था।
- इसके अतिरिक्त 12 संबद्ध सदस्यों और संपर्क-संबद्ध पाँच संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया था।
- अंतरराष्ट्रीय विधिक माप विज्ञान संगठन (OIML) के बारे में –
- यह एक अंतरसरकारी संगठन है.
- जिसकी स्थापना 1955 में विधिक माप विज्ञान प्रक्रियाओं के वैश्विक सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
- यह व्यापार, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण में उपयोग किए जाने वाले मापक उपकरणों के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुशंसाएँ, मानक और संबंधित दस्तावेज विकसित करता है
- इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस है .
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…