अंतरराष्ट्रीय विधिक माप विज्ञान समिति की 61वीं बैठक-2026

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

1. भारत ने पहली बार 26–28 अक्टूबर, 2026 के मध्य नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय विधिक माप विज्ञान समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की।

2. इसका मुख्य विषय- “विधिक माप विज्ञान में विकास” (Evolutions in Legal Metrology) था। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?

(a) केवल 1          (b)केवल 2 

(c)1 और 2 दोनों     (d)इनमें से कोई नहीं 

उत्तर –(c)

व्याख्यात्मक उत्तर –

  • भारत ने पहली बार 26–28 अक्टूबर 2026 के मध्य नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय विधिक माप विज्ञान समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की।
  • इसका मुख्य विषय- “विधिक माप विज्ञान में विकास” (Evolutions in Legal Metrology) था।.
  • बैठक में विश्वभर से 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और विधिक माप विज्ञान विशेषज्ञ शामिल हुए।
  • इनमें OIML के सदस्य देशों, संबद्ध सदस्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  • इस कार्यक्रम के दौरान CIML सदस्य अंतरराष्ट्रीय अनुशंसाओं के विकास और संशोधन, OIML की तकनीकी गतिविधियों, OIML प्रमाणन प्रणाली (OIML-CS), डिजिटल परिवर्तन, क्षमता निर्माण तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
  • 60वीं CIML बैठक 13 और 15 अक्टूबर 2025 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित हुई थी।
  • इसमें 55 सदस्य देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे अथवा उनका प्रतिनिधित्व किया गया था।
  • इसके अतिरिक्त 12 संबद्ध सदस्यों और संपर्क-संबद्ध पाँच संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया था।
  • अंतरराष्ट्रीय विधिक माप विज्ञान संगठन (OIML) के बारे में –
  • यह एक अंतरसरकारी संगठन है.
  • जिसकी स्थापना 1955 में विधिक माप विज्ञान प्रक्रियाओं के वैश्विक सामंजस्य को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।
  • यह व्यापार, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण में उपयोग किए जाने वाले मापक उपकरणों के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुशंसाएँ, मानक और संबंधित दस्तावेज विकसित करता है
  • इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस है .

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2324997&_gl=1*n5e6ol*_up*MQ..*_ga*MTEwOTgzODI4Mi4xNzkzMTY5NDYx*_ga_Q414Y0X6EE*czE3OTMxNjk0NjEkbzEkZzEkdDE3OTMxNjk0ODIkajM5JGw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *