प्रश्न – ‘भगिनी निवेदिता योजना’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
1. पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने 5 अक्टूबर, 2026 को इस योजना को मंजूरी दी।
2. इसके अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही अविवाहित छात्राओं को तीन वर्षों में कुल 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
3. पात्र छात्राओं को तीनों वर्षों में समान राशि प्रदान की जाएगी।
4. घोषणा के अनुसार, यह योजना जनवरी, 2027 से लागू की जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) कथन 1 (b) कथन 2
(c) कथन 3 (d) कथन 4
उत्तर-(c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 5 अक्टूबर, 2026 को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने ‘भगिनी निवेदिता योजना’ को मंजूरी प्रदान की।
- उल्लेखनीय है कि परिचम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी द्वारा इसकी घोषणा की गई।
- इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही अविवाहित छात्राओं को तीन वर्षों में कुल 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- पात्र लाभार्थियों को प्रथम वर्ष 17,000 रुपये, द्वितीय वर्ष 17,000 रुपये और तृतीय वर्ष 16,000 रुपये प्रदान किए जाएँगे।
- घोषणा के अनुसार, यह योजना जनवरी, 2027 से लागू की जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.govtschemes.in/west-bengal-bhagini-nivedita-scheme