राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र (NSTCC)

प्रश्न – राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका शुभारंभ 15 अक्टूबर, 2026 को पीयूष गोयल ने नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में किया।
(b) इसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ने विकसित किया है।
(c) यह उत्पादवार एवं बाजारवार व्यापार विश्लेषण तथा निर्यात अवसरों की पहचान में सहायता करेगा।
(d) इसके तीन प्रमुख आयाम एकीकृत निगरानी, प्रदर्शन आकलन और साक्ष्य-आधारित नीतिगत सुझाव हैं।
उत्तर- (b)

व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 15 अक्टूबर, 2026 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ किया।
  • इसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग ने विकसित किया है। 
  • इसका उद्देश्य एकीकृत डेटा विश्लेषण के माध्यम से भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की निगरानी, व्यापार संबंधी सूचनाओं के विश्लेषण तथा साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया को सुदृढ़ करना है।
  • यह केंद्र उत्पादवार एवं बाजारवार व्यापार विश्लेषण, निर्यात अवसरों की पहचान, निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं के प्रदर्शन तथा लंबित आवेदनों की निगरानी में सहायता करेगा। 
  • इसके तीन प्रमुख आयाम हैं—एकीकृत निगरानी, प्रदर्शन आकलन और साक्ष्य-आधारित नीतिगत सुझाव।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/union-minister-piyush-goyal-launched-the-national-strategic-trade-command-centre

https://ddindia.co.in/2026/10/piyush-goyal-launches-national-strategic-trade-command-centre-to-strengthen-trade-intelligence-data-driven-decision-making

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *