आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (सितंबर 2026)

प्रश्न – आईसीसी द्वारा सितंबर 2026 के लिए घोषित आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, 2026 अवॉर्ड्स के विजेताओं के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.सितंबर 2026 के लिए भारत के शुभमन गिल को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
2.भारत की बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी वुमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)          (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 13 अक्टूबर, 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सितंबर 2026 के लिए पुरुष वर्ग में शुभमन गिल और महिला वर्ग में शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ घोषित किया।
  • गिल ने पाँचवीं बार यह पुरस्कार जीता और पुरुष वर्ग में सर्वाधिक बार इसे जीतने का रिकॉर्ड बनाया। 
  • इससे पहले वह पुरस्कार जनवरी व सितंबर 2023 तथा फरवरी व जुलाई 2025 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं।
  • उन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध पहले दो वनडे में क्रमशः 110 और नाबाद 223 रन बनाए। 
  • उनकी दूसरी पारी से भारत ने 406 रन का लक्ष्य हासिल किया। 
  • शेफाली ने दूसरी बार यह पुरस्कार जीता। 
  • उन्हें एशिया कप और एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चुना गया। 
  • सितंबर, 2026 में उन्होंने 360 रन और छह विकेट हासिल किए।
  • एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध नाबाद 100 रन तथा फाइनल में श्रीलंका के विरुद्ध 48 रन बनाए।
  • भारत के खिलाड़ियों ने तीसरी बार एक ही महीने में दोनों पुरस्कार जीते।
  • इससे पहले जून 2024 और सितंबर 2025 में यह उपलब्धि मिली थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/shafali-verma-shubman-gill-named-icc-womens-and-mens-player-of-month-for-september-2026

https://www.icc-cricket.com/media-releases/gill-and-verma-win-icc-player-of-the-month-awards-for-september

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *