प्रश्न-प्रतिवर्ष ‘विश्व पशु दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 1 अक्टूबर (b) 3 अक्टूबर
(c) 29 सितंबर (d) 4 अक्टूबर
उत्तर-(d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 अक्टूबर‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व पशु दिवस’(World Animal Day) मनाया गया।
- यह दिवस कल्याणकारी मानकों में सुधार लाकर पशुओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है।
- इस दिवस का आयोजन पशु कल्याण आंदोलन को एकजुटता प्रदान करता है।
- विश्व पशु दिवस का पहला आयोजन मार्च 1925 में मनाया गया था।
- वर्ष 1929 में पहली बार 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस मनाया गया। इसके बाद मई, 1931 में इटली के फ्लोरेस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पशु संरक्षक सम्मेलन में 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस के रूप में मान्यता दी गई।
- भारत जैव विविधता की दृष्टि से दुनिया के महत्वपूर्ण देशों में शामिल है।
- यहां हिमालय से लेकर पश्चिमी घाट, सुंदरबन से लेकर रेगिस्तानी क्षेत्रों तक अलग-अलग पारिस्थितिकी तंत्र पाए जाते हैं।
- बाघ, हाथी, गैंडा, एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, मगरमच्छ और अनेक दुर्लभ पक्षी एवं अन्य वन्यजीव भारत की प्राकृतिक विरासत का हिस्सा हैं।
- इनके संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यानों, वन्यजीव अभयारण्यों और संरक्षित क्षेत्रों का नेटवर्क विकसित किया गया है।
- विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर अलग+अलग कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldanimalday.org/announcing-the-world-animal-day-2026-theme/