5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन-2026

प्रश्न- निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 3 – 5 अक्टूबर, 2026 के मध्य 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन-2026 जयपुर में आयोजित किया गया
  2. इसका मुख्य विषय -“प्रवाह के युग में सुदृढ़शीलता” है.
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर- (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 3 – 5 अक्टूबर, 2026 के मध्य 5वां कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन-2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया.
  • इसका मुख्य विषय-“प्रवाह के युग में सुदृढ़शीलता” है.
  • यह कॉन्क्लेव इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आईईजी) की एक पहल है, जिसका आयोजन भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया गया है।
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उद्घाटन सत्र में भाग लिया ।
  • यह पहली बार 2022 में आयोजित हुआ था .
  • यह कॉन्क्लेव समकालीन आर्थिक और नीतिगत चुनौतियों पर बातचीत के लिए एक मंच प्रदान करता है।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ (आईईजी) की स्थापना 1952 में प्रोफेसर वीकेआरवी राव ने की थी।
  • वर्तमान में, श्री एन. के. सिंह आईईजी के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
  • डॉ. माइकल देबब्रत पात्रा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष हैं और प्रोफेसर सब्यसाची कार संस्थान के निदेशक हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2321899&reg=1&lang=1

https://iegindia.org/about-ieg/