प्रश्न – आईसीसी द्वारा अगस्त माह के लिए घोषित आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के विजेताओं के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.आईसीसी ने अगस्त, 2026 के लिए श्रीलंका के 25 वर्षीय बाएँ हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुषा को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।
2, आइल ऑफ मैन की कप्तान लूसी बार्नेट आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 सितंबर, 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगस्त, 2026 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।
- पुरुष वर्ग में श्रीलंका के सोनल दिनुषा को पहली बार आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
- श्रीलंका के 25 वर्षीय बाएँ हाथ के बल्लेबाज दिनुषा को भारत के विरुद्ध घरेलू विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार मिला।
- उन्होंने दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में तीन शतकों सहित कुल 420 रन बनाए।
- गाले में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 100 और 84 रन बनाए, हालाँकि श्रीलंका यह मुकाबला हार 165 रन गया।
- कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर दूसरे टेस्ट में उन्होंने 103 और नाबाद 133 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- वह फॉलोऑन खेलने वाली टीम की ओर से एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।
- उन्होंने इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन और बांग्लादेश के हसन महमूद को पीछे छोड़कर पुरस्कार जीता।
- उन्हें यह सम्मान अपने शुरुआती पाँच अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद ही मिला; ये सभी टेस्ट मैच थे।
- महिला वर्ग में आइल ऑफ मैन की लूसी बार्नेट को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।
- आइल ऑफ मैन की कप्तान लूसी बार्नेट अपने देश की पहली आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार विजेता बनीं।
- उन्हें रोमानिया के इल्फोव काउंटी में आयोजित कॉन्टिनेंटल कप टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
- उन्होंने चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 128.5 की औसत और 178.47 के स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए।
- इसमें नॉर्वे के विरुद्ध 64 गेंदों पर नाबाद 123 रन की पारी शामिल थी।
- वह टूर्नामेंट की सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।
- उन्होंने थाईलैंड की सुलीपोर्न लाओमी और नन्नापत कोंचारोएनकाई को पीछे छोड़ा।
- महिला वर्ग की तीनों नामांकित खिलाड़ी आईसीसी के एसोसिएट सदस्य देशों से थीं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…