आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (अगस्त, 2026)

प्रश्न – आईसीसी द्वारा अगस्त माह के लिए घोषित आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के विजेताओं के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1.आईसीसी ने अगस्त, 2026 के लिए श्रीलंका के 25 वर्षीय बाएँ हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुषा को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है।

2, आइल ऑफ मैन की कप्तान लूसी बार्नेट आईसीसी वूमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुनी गई हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (i) (b) केवल (ii)

(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (c)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 सितंबर, 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगस्त, 2026 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।
  • पुरुष वर्ग में श्रीलंका के सोनल दिनुषा को पहली बार आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
  • श्रीलंका के 25 वर्षीय बाएँ हाथ के बल्लेबाज दिनुषा को भारत के विरुद्ध घरेलू विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार मिला।
  • उन्होंने दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में तीन शतकों सहित कुल 420 रन बनाए।
  • गाले में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 100 और 84 रन बनाए, हालाँकि श्रीलंका यह मुकाबला हार 165 रन गया।
  • कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर दूसरे टेस्ट में उन्होंने 103 और नाबाद 133 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • वह फॉलोऑन खेलने वाली टीम की ओर से एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।
  • उन्होंने इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन और बांग्लादेश के हसन महमूद को पीछे छोड़कर पुरस्कार जीता।
  • उन्हें यह सम्मान अपने शुरुआती पाँच अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद ही मिला; ये सभी टेस्ट मैच थे।
  • महिला वर्ग में आइल ऑफ मैन की लूसी बार्नेट को महिला प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।
  • आइल ऑफ मैन की कप्तान लूसी बार्नेट अपने देश की पहली आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार विजेता बनीं।
  • उन्हें रोमानिया के इल्फोव काउंटी में आयोजित कॉन्टिनेंटल कप टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 128.5 की औसत और 178.47 के स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए।
  • इसमें नॉर्वे के विरुद्ध 64 गेंदों पर नाबाद 123 रन की पारी शामिल थी।
  • वह टूर्नामेंट की सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।
  • उन्होंने थाईलैंड की सुलीपोर्न लाओमी और नन्नापत कोंचारोएनकाई को पीछे छोड़ा।
  • महिला वर्ग की तीनों नामांकित खिलाड़ी आईसीसी के एसोसिएट सदस्य देशों से थीं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehansindia.com/sports/sonal-dinusha-named-icc-player-of-the-month-after-stellar-performance-against-india-1122896