जेम्स रोड्रिगेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा

प्रश्न – जेम्स रोड्रिगेज के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कैरियर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) उन्होंने वर्ष 2011 में बोलीविया के विरुद्ध कोलंबिया की सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था।
(b) उन्होंने कोलंबिया की ओर से 131 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31 गोल किए।
(c) उन्होंने फीफा विश्व कप 2018 में छह गोल करके गोल्डन बॉल पुरस्कार जीता था।
(d) उन्हें कोपा अमेरिका 2024 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 सितंबर, 2026 को कोलंबिया के दिग्गज फुटबॉलर जेम्स रोड्रिगेज े अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • इसके साथ ही कोलंबिया की सीनियर राष्ट्रीय टीम के साथ उनके लगभग 15 वर्षों के शानदार करियर का समापन हो गया।
  • रोड्रिगेज ने वर्ष 2011 में बोलीविया के विरुद्ध कोलंबिया की सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया था।
  • उन्होंने राष्ट्रीय टीम की ओर से कुल 131 मैच खेले और 31 गोल किए।
  • उन्होंने अपने कैरियर में तीन फीफा विश्व कप (वर्ष 2014, 2018 और 2026 में) और चार कोपा अमेरिका प्रतियोगिताओं में कोलंबिया का प्रतिनिधित्व किया।
  • उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फीफा विश्व कप 2014 में देखने को मिला।
  • इस प्रतियोगिता में उन्होंने पाँच मैचों में सर्वाधिक छह गोल करके गोल्डन बूट जीता था।
  • उरुग्वे के विरुद्ध उनके शानदार गोल को विश्व कप 2014 का सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया और इसी गोल के लिए उन्हें फीफा पुस्कास पुरस्कार 2014 प्रदान किया गया।
  • वे विश्व कप 2014 की आदर्श टीम में भी सम्मिलित किए गए थे।
  • रोड्रिगेज ने फीफा विश्व कप क्वालिफायर में कोलंबिया के लिए सर्वाधिक 14 गोल किए।
  • वे 43 असिस्ट के साथ कोलंबियाई राष्ट्रीय टीम के सर्वाधिक असिस्ट करने वाले खिलाड़ी भी हैं।
  • उन्हें कोपा अमेरिका 2024 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।
  • उन्होंने इस प्रतियोगिता में रिकॉर्ड छह असिस्ट किए और कोलंबिया को उपविजेता बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-in/news/other/james-rodriguez-retires-from-international-football-after-illustrious-colombia-career/ar-AA2cjk9T