प्रश्न – सोलहेम कप, 2026 का विजेता कौन था?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका (b) यूरोप
(c) ऑस्ट्रेलिया (d) एशिया
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11–13 सितंबर, 2026 के मध्य सोलहेम कप (Solheim Cup)महिला गोल्फ प्रतियोगिता का 20वाँ संस्करण नीदरलैंड्स के क्रॉमवॉर्ट स्थित बर्नार्डस गोल्फ कोर्स में आयोजित किया गया।
- सोलहेम कप यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका की महिला पेशेवर गोल्फ टीमों के बीच खेली जाने वाली द्विवार्षिक टीम प्रतियोगिता है।
- प्रतियोगिता में दोनों टीमों की ओर से 12–12 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा कुल 28 मैच खेले गए।
- यूरोप ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 15–13 अंकों से पराजित करके सोलहेम कप जीत लिया।
+अन्ना नॉर्डक्विस्ट की कप्तानी वाली यूरोपीय टीम ने अंतिम दिन के 12 एकल मुकाबलों से सात अंक अर्जित किए। - यह वर्ष 2013 के बाद अंतिम एकल सत्र में यूरोप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
- संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम की कप्तान एंजेला स्टैनफोर्ड थीं।
- सोलहेम कप की शुरुआत वर्ष 1990 में हुई थी।
- इसका नाम अमेरिकी गोल्फ-क्लब निर्माता कार्स्टन सोलहेम के नाम पर रखा गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.lpga.com/news/2026/icymi-2026-solheim-cup?utm
https://www.lpga.com/news/2023/the-2023-american-solheim-cup-team-by-the-numbers?utm_
https://www.lpga.com/news/2019/where-the-solheim-cup-got-its-name?utm