स्पोर्ट फेस्टिवल चैलेंजर, 2026

प्रश्न – स्पोर्ट फेस्टिवल चैलेंजर टेनिस प्रतियोगिता, 2026 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका आयोजन फान थिएट, वियतनाम में हार्ड कोर्ट पर किया गया था।
(b) यह ATP चैलेंजर-50 श्रेणी की प्रतियोगिता थी।
(c) इलिया सिमाकिन ने आर्थर वेबर को पराजित कर पुरुष एकल खिताब जीता।
(d) भारत के एस. डी. प्रज्वल देव ने अपना पहला ATP चैलेंजर युगल खिताब कॉन्स्टेंटिन बिटून कुज़मीन के साथ जीता था।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7–13 सितंबर, 2026 के मध्य स्पोर्ट फेस्टिवल चैलेंजर टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन फान थिएट, वियतनाम में किया गया।
  • यह ATP चैलेंजर-50 श्रेणी की प्रतियोगिता थी, जिसका आयोजन हार्ड कोर्ट पर हुआ।
  • रूस के इलिया सिमाकिन (Ilia Simakin) ने फ्रांस के आर्थर वेबर को पराजित कर पुरुष एकल का ख़िताब जीता।
  • भारत के एस. डी. प्रज्वल देव और फ्रांस के कॉन्स्टेंटिन बिटून कुज़मीन (Constantin Bittoun Kouzmine) की जोड़ी ने जापान के यामातो सुएओका और नाओकी ताजिमा की जोड़ी को पराजित करके पुरुष युगल का खिताब जीता।
  • यह एस. डी. प्रज्वल देव के करियर का दूसरा ATP चैलेंजर पुरुष युगल खिताब है।
  • प्रज्वल देव ने अपना पहला ATP चैलेंजर युगल खिताब वर्ष 2023 में कजाखस्तान के प्रेसिडेंट्स कप में भारतीय खिलाड़ी निकी कलियांदा पूनाचा के साथ जीता था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/indias-sd-prajwal-dev-wins-second-atp-challenger-doubles-title-in-vietnam/?utm

https://www.atptour.com/en/tournaments/phan-thiet/3137/overview?utm_