प्रश्न – 10 सितंबर, 2026 को तिलहन प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय परामर्श एवं उद्योग संवाद बैठक-2026 कहां आयोजित होगी?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) हैदराबाद (d) लखनऊ
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 सितंबर, 2026 को तिलहन प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय परामर्श एवं उद्योग संवाद बैठक-2026 हैदराबाद,तेलंगाना में आयोजित होगी
- इसका मुख्य विषय – “सतत कृषि के लिए किस्मों/संकरों, जैविक उत्पादों और जैव-पॉलिमर-सक्षम बहु-परतीय बीज लेपन प्रौद्योगिकियों में नवाचार : प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण और विस्तार के लिए उद्योग साझेदारी” है
- इसका आयोजन हैदराबाद स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईआईओआर) द्वारा किया जाएगा
- इस बैठक में बीज उद्योग, जैव-कीटनाशी और जैव-इनपुट कंपनियों, प्रौद्योगिकी लाइसेंसधारकों, कृषि-व्यवसाय कंपनियों, स्टार्ट-अप्स और उद्यमियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2305130®=48&lang=1