प्रश्न – 1 सितंबर 2026 को चौथा भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम-2026 कहां आयोजित हुआ ?
(a) जयपुर (b) इंदौर
(c) देहरादून (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 सितंबर 2026 को चौथा भारत-जर्मन पर्यावरण फोरम-2026 नई दिल्ली में आयोजित हुआ
- इसका मुख्य विषय – ‘अधिक स्थिति अनुकूलता के लिए एक साथ’ है
- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जर्मनी के पर्यावरण, जलवायु संरक्षण, प्रकृति संरक्षण और परमाणु सुरक्षा मंत्री कार्सटेन श्नाइडर के साथ इस फोरम की सह-अध्यक्षता की।
- यह फोरम भारत और जर्मनी के बीच पर्यावरण नीति पर सर्वोच्च द्विपक्षीय मंच है जो वर्ष 2008 से आयोजित हो रहा है।
- केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और जर्मनी का पर्यावरण, जलवायु संरक्षण, प्रकृति संरक्षण और परमाणु सुरक्षा मंत्रालय इसे जर्मन एशिया-प्रशांत व्यापार समिति और भारतीय उद्योग संघों के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित कर रहा है।
- इस फोरम में विषयगत सत्रों में निम्न-कार्बन उद्योगों; आर्द्रभूमि, पर्वतों और वन क्षेत्रों में जैव विविधता; संसाधन दक्षता और व्यावसायिक मॉडल के रूप में चक्रीय अर्थव्यवस्था तथा संधारणीय वित्त, हरित कौशल और निवेश जुटाने के क्षेत्रों में चुनौतियां, समाधान और अवसरों पर केंद्रित चर्चा की.
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2305511®=3&lang=1
https://newsonair.gov.in/4th-indo-german-environmental-forum-to-be-held-in-new-delhi-today