प्रश्न – अगस्त, 2026 में इंटरनेशनल कमीशन ऑन इरिगेशन एंड ड्रेनेज (ICID) ने किस भारतीय बांध को ‘वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर’ (WHIS) अवार्ड प्रदान किए जाने की घोषणा की?
(a) परीछा बांध (b) भाखड़ा नांगल बांध
(c) टिहरी बांध (d) हीराकुंड बांध
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त 2026 में इंटरनेशनल कमीशन ऑन इरिगेशन एंड ड्रेनेज (ICID) ने उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित ‘परीछा बांध’ (Parichha Dam) को ‘वर्ल्ड हेरिटेज इरिगेशन स्ट्रक्चर’ (WHIS) अवार्ड प्रदान किए जाने की घोषणा की।
- परीछा बांध को अक्टूबर,2026 में फ्रांस में आयोजित होने वाले 26वें ICID अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस और 77वीं अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
- झांसी में बेतवा नदी पर स्थित परीछा बांध लगभग 140 वर्षों से बुंदेलखंड की सिंचाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
- यह बेतवा नहर प्रणाली (Betwa Canal System) का एक प्रमुख हिस्सा है, जो सूखा-प्रवण बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि के लिए सिंचाई जल उपलब्ध कराती है।
- इस बांध की लंबाई लगभग 1,174 मीटर है और यह नदी तल से करीब 16.8 मीटर ऊंचा है।
- इस बांध में 318 स्टील के गेट लगे हुए हैं, जिनका उपयोग आवश्यकता के अनुसार पानी को नियंत्रित करने और छोड़ने के लिए किया जाता है।
- पिछले कुछ वर्षों में बांध की जल भंडारण क्षमता भी बढ़ाई गई है।
- पहले इसकी क्षमता लगभग 1,700 मिलियन क्यूबिक फीट थी, जिसे अब बढ़ाकर करीब 2,400 मिलियन क्यूबिक फीट कर दिया गया है।
- लगभग 140 वर्ष पुराना होने के बावजूद परीछा बांध आज भी प्रभावी ढंग से अपने उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है।
- इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में सिंचाई को लाभ मिलता है।
- इस बांध से परीछा तापीय विद्युत परियोजना (Parichha Thermal Power Project) को भी पानी की आपूर्ति की जाती है।
- इस विद्युत परियोजना की कुल बिजली उत्पादन क्षमता 920 मेगावाट है।
- इस बांध के विकास की योजना 19वीं शताब्दी में ही तैयार की गई थी।
- वर्ष 1855 में कैप्टन स्ट्रेची (Captain Strachey) ने बुंदेलखंड के लिए एक नहर प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव रखा था।
- इसके बाद क्षेत्र में आवश्यक सर्वेक्षण किए गए।
- इस बांध का निर्माण कार्य 1881 में शुरू हुआ और यह 1886 में कार्यशील हो गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/jhansis-historic-parichha-dam-named-world-heritage-irrigation-structure