प्रश्न – अगस्त 2026 में अदब और सकाफत – साहित्य महोत्सव 2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) लद्दाख (d) लखनऊ
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अगस्त,2026 में भारतीय सेना द्वारा अदब और सकाफत – साहित्य महोत्सव, 2026 कारगिल,लद्दाख में आयोजित किया गया
- इस महोत्सव की थीम थी—“ लद्दाख के उच्च भूभाग की संस्कृति का उत्सव” (Celebrating the Culture of Ladakh Highland)।
- इसका उद्देश्य लद्दाख की समृद्ध साहित्यिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और कलात्मक भावना का उत्सव मनाना था।
- इस महोत्सव में सेना के अधिकारियों, कॉलेज के संकाय सदस्यों, छात्रों, कवियों, लेखकों और कारगिल के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।
- कार्यक्रम ने स्थानीय कवियों और साहित्यिक हस्तियों को अपनी रचनात्मक कृतियां प्रस्तुत करने तथा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपराओं को उजागर करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…