इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी

प्रश्न – फ्लोरेस द्वीप पर आए भूकंप के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) भूकंप 15 अगस्त 2026 को आया था।
(b) इसका संशोधित परिमाण 7.7 था।
(c) भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर थी।
(d) यह एक उथला टेक्टोनिक भूकंप था, जिसकी उत्पत्ति फ्लोरेस बैक-आर्क थ्रस्ट पर उत्क्रम भ्रंशन से हुई।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 अगस्त 2026 को इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित फ्लोरेस द्वीप शक्तिशाली भूकंप से प्रभावित हुआ।
  • इंडोनेशिया की आधिकारिक मौसम एवं भूभौतिकी संस्था बीएमकेजी के अनुसार, प्रातः 4:58 बजे आए इस भूकंप का संशोधित परिमाण 7.7 और गहराई 15 किलोमीटर थी।
  • यह एक उथला टेक्टोनिक भूकंप था, जिसकी उत्पत्ति फ्लोरेस बैक-आर्क थ्रस्ट पर उत्क्रम भ्रंशन से हुई।
  • एसेसा, रिउंग, मंगगराई और रुतेंग में कंपन की तीव्रता VII MMI तक दर्ज की गई।
  • भूकंप के केवल दो मिनट सोलह सेकंड बाद बीएमकेजी ने सुनामी की प्रारम्भिक चेतावनी जारी की।
  • सुनामी पूर्वी एवं पश्चिमी नुसा तेंगारा, दक्षिण सुलावेसी तथा दक्षिण-पूर्व सुलावेसी के 16 स्थानों पर दर्ज हुई।
  • सर्वाधिक 1.605 मीटर ऊँची लहर पोटा, मंगगराई तिमूर में मापी गई।
  • समुद्र-स्तर सामान्य होने के बाद प्रातः 7:30 बजे चेतावनी समाप्त कर दी गई।
  • आधिकारिक बीएनपीबी आँकड़ों के अनुसार, 16 अगस्त तक 53 लोगों की मृत्यु और 137 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई।
  • लगभग 5,659 लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
  • कुल 2,403 मकान तथा अनेक विद्यालय, धार्मिक स्थल और सरकारी कार्यालय क्षतिग्रस्त हुए।
  • राहत कार्यों के अंतर्गत लबुआन बाजो और मौमेरे में समन्वय केंद्र स्थापित कर प्रभावित जिलों में राहत सामग्री भेजी गई।
  • 18 अगस्त, 2026 को इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में नियास द्वीप के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
  • बीएनपीबी ने सुरक्षित पुनर्निर्माण हेतु भूकंपीय माइक्रोजोनेशन तथा मिट्टी-प्रतिक्रिया संबंधी सर्वेक्षण आरम्भ किया है।
  • यह आपदा उथले समुद्री भ्रंशों से उत्पन्न सुनामी के जोखिम तथा समयबद्ध चेतावनी, भूकंपरोधी निर्माण और तटीय निकासी-व्यवस्था की अनिवार्यता को रेखांकित करती है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.npr.org/2026/08/23/nx-s1-5941769/tropical-storm-moke-hawaii