हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026

प्रश्न – हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. हरियाणा मंत्रिमंडल ने 13 अगस्त, 2026 को हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
  2. इस विधेयक में हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2006 में संशोधन का प्रावधान है।
  3. प्रस्तावित मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी की स्थापना फरीदाबाद में की जाएगी।
  4. प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना शांति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 4
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13 अगस्त, 2026 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
  • इस विधेयक का उद्देश्य हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2006 में संशोधन करके गुरुग्राम में मास्टर्स यूनियन यूनिवर्सिटी की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करना है।
  • प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना गुरुग्राम स्थित शांति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।
  • विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ट्रस्ट के पास गुरुग्राम में लगभग 5.14 एकड़ लगातार भूमि उपलब्ध है, जिसे 30 वर्ष की लीज पर लिया गया है। इस परिसर में लगभग 1.07 लाख वर्गफुट निर्मित क्षेत्र पहले से मौजूद है।
  • इसमें लगभग 96,600 वर्गफुट क्षेत्र शैक्षणिक गतिविधियों, 5,400 वर्गफुट प्रशासनिक कार्यों तथा 5,000 वर्गफुट अन्य सुविधाओं के लिए निर्धारित किया गया है।
  • प्रस्तावित विश्वविद्यालय में प्रबंधन, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
  • यहां उद्योग विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन, अनुभवात्मक शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्यमिता और उद्योग-अकादमिक सहयोग पर विशेष बल दिया जाएगा।
  • भविष्य में परिसर में प्रयोगशालाओं, छात्रावासों, खेल एवं सांस्कृतिक सुविधाओं, इनक्यूबेशन सेंटर तथा शोध और उद्यम-विकास केंद्रों का विस्तार भी प्रस्तावित है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/cities/chandigarh-news/haryana-cabinet-approves-rules-to-regulate-private-coaching-institutes-101786650720309.html