प्रश्न – छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. इस मिशन को पाँच वर्षों के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये के प्रस्तावित व्यय के साथ मंजूरी दी गई है।
- मिशन के अंतर्गत राज्य में 100 एआई उत्कृष्टता केंद्र और पाँच एआई डेटा लैब स्थापित किए जाएंगे।
- इसके तहत 300 से अधिक एआई स्टार्टअप को सहयोग देने तथा छह लाख विद्यार्थियों को एआई संबंधी प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।
- मिशन के अंतर्गत नागरिक सेवाओं को तेज, पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए 50 से अधिक एआई-आधारित डिजिटल सेवाएँ विकसित की जाएंगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 अगस्त, 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल ने राज्य को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नवाचार और डिजिटल शासन का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन को मंजूरी प्रदान की।
- पाँच वर्षों की अवधि वाले इस मिशन पर लगभग 500 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
- यह पहल केंद्र सरकार के इंडिया एआई मिशन के अनुरूप संचालित होगी।
- इस मिशन के अंतर्गत राज्य में 100 एआई डेटा लैब और पाँच एआई उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
- इसके साथ ही 300 से अधिक एआई स्टार्टअप को सहयोग देने तथा छह लाख विद्यार्थियों और डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को एआई संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- नागरिक सेवाओं को अधिक तेज, पारदर्शी और सुलभ बनाने के लिए 50 से अधिक एआई आधारित डिजिटल सेवाएँ भी विकसित की जाएंगी।
- यह मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और प्रशासन में डेटा आधारित निर्णय-प्रक्रिया को बढ़ावा देगा।
- इससे युवाओं के लिए नवीन रोजगार अवसर उत्पन्न होने, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होने तथा छत्तीसगढ़ के ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित होने की संभावना है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…