कवच योजना

कवच योजना

प्रश्न – मध्य प्रदेश सरकार की ‘कवच योजना’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह योजना ऋण खातों में हुई गड़बड़ियों से प्रभावित किसानों के लिए शुरू की गई है।
(b) योजना से सहकारी समितियों से जुड़े 5 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलने की संभावना है।
(c) योजना के अंतर्गत कुल 75 करोड़ रुपये तक की वित्तीय व्यवस्था की जाएगी।
(d) राज्य सरकार योजना के लिए प्रतिवर्ष 50 करोड़ रुपये की ब्याज सहायता प्रदान करेगी।
उत्तर – (d)

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 अगस्त, 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में किसान कल्याण से संबंधित एक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
  • इस बैठक में मंत्रिमंडल ने सहकारिता विभाग की ‘कवच योजना’ को अनुमोदित किया।
  • इस योजना से सहकारी समितियों से जुड़े लगभग 5 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
  • यह योजना उन किसानों के लिए शुरू की गई है, जिनके ऋण खातों में गड़बड़ियाँ हुई हैं।
  • इन मामलों की जाँच में देरी के कारण संबंधित किसान सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे थे।
  • कवच योजना के माध्यम से ऐसे किसानों को पुनः संस्थागत ऋण व्यवस्था की मुख्यधारा में लाया जाएगा और उन्हें नया ऋण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
  • प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए अपेक्स बैंक और जिला सहकारी बैंकों द्वारा अपने स्तर पर 50 करोड़ रुपये तक की निधि बनाई जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त राज्य सरकार किसान हित में एकमुश्त 25 करोड़ रुपये की अंशपूंजी सहायता उपलब्ध कराएगी।
  • इस प्रकार योजना के अंतर्गत कुल 75 करोड़ रुपये तक की वित्तीय व्यवस्था की जाएगी।
  • कवच योजना से ऋण खातों की अनियमितताओं के कारण सरकारी लाभों से वंचित किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
  • साथ ही, वे पुनः कृषि ऋण और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://hindi.indiatimes.com/india-news/mp-cabinet-approves-kavach-scheme-clears-projects-worth-32070-crore/articleshow/132899796.html