प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- 29 जुलाई, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (केंद्रीय कमान) में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन का वर्चुअल उद्घाटन किया।
- यह सैन्य चिकित्सा पर केंद्रित भारत का पहला समर्पित शैक्षणिक एवं परिचालन विभाग है।
- इसकी स्थापना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 जुलाई, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (केंद्रीय कमान) में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन का वर्चुअल उद्घाटन किया।
- यह सैन्य चिकित्सा पर केंद्रित भारत का पहला समर्पित शैक्षणिक एवं परिचालन विभाग है।
- इसकी स्थापना चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (सेना) के अंतर्गत की गई है।
- इस विभाग का उद्देश्य युद्धकालीन चिकित्सा तैयारियों को मजबूत करना, स्वदेशी चिकित्सा सिद्धांत विकसित करना तथा भविष्य के युद्धक्षेत्रों और मानवीय आपात स्थितियों के लिए विशेषज्ञ तैयार करना है।
- यह सैन्य आघात, युद्ध मनोचिकित्सा, पर्यावरण चिकित्सा, चिकित्सा रसद, आपातकालीन देखभाल, आपदा चिकित्सा, एचएडीआर तथा रासायनिक, जैविक, विकिरणीय, परमाणु एवं विस्फोटक खतरों से संबंधित चिकित्सा प्रतिक्रिया पर कार्य करेगा।
- इस विभाग में टेलीमेडिसिन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पहनने योग्य उपकरणों, सिमुलेशन प्रशिक्षण, भविष्यसूचक विश्लेषण तथा युद्धक्षेत्र चिकित्सा तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा।
- इसका विकास चरणबद्ध रूप से होगा।
- प्रारंभ में शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, इसके बाद एचएडीआर और सीबीआरएनई चिकित्सा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होंगे।
- यह विभाग एएफएमएस को आधुनिक, प्रौद्योगिकी-सक्षम और परिचालन रूप से सक्षम स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाने में सहायक होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…