डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन, लखनऊ

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. 29 जुलाई, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (केंद्रीय कमान) में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन का वर्चुअल उद्घाटन किया।
  2. यह सैन्य चिकित्सा पर केंद्रित भारत का पहला समर्पित शैक्षणिक एवं परिचालन विभाग है।
  3. इसकी स्थापना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई है।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 29 जुलाई, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित कमांड अस्पताल (केंद्रीय कमान) में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन का वर्चुअल उद्घाटन किया।
  • यह सैन्य चिकित्सा पर केंद्रित भारत का पहला समर्पित शैक्षणिक एवं परिचालन विभाग है।
  • इसकी स्थापना चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (सेना) के अंतर्गत की गई है।
  • इस विभाग का उद्देश्य युद्धकालीन चिकित्सा तैयारियों को मजबूत करना, स्वदेशी चिकित्सा सिद्धांत विकसित करना तथा भविष्य के युद्धक्षेत्रों और मानवीय आपात स्थितियों के लिए विशेषज्ञ तैयार करना है।
  • यह सैन्य आघात, युद्ध मनोचिकित्सा, पर्यावरण चिकित्सा, चिकित्सा रसद, आपातकालीन देखभाल, आपदा चिकित्सा, एचएडीआर तथा रासायनिक, जैविक, विकिरणीय, परमाणु एवं विस्फोटक खतरों से संबंधित चिकित्सा प्रतिक्रिया पर कार्य करेगा।
  • इस विभाग में टेलीमेडिसिन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पहनने योग्य उपकरणों, सिमुलेशन प्रशिक्षण, भविष्यसूचक विश्लेषण तथा युद्धक्षेत्र चिकित्सा तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इसका विकास चरणबद्ध रूप से होगा।
  • प्रारंभ में शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, इसके बाद एचएडीआर और सीबीआरएनई चिकित्सा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होंगे।
  • यह विभाग एएफएमएस को आधुनिक, प्रौद्योगिकी-सक्षम और परिचालन रूप से सक्षम स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाने में सहायक होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indiannavy.gov.in/content/launch-machilipatnam-seventh-mahe-class-anti-submarine-warfare-shallow-water-craft