अनिल मेनन

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. जुलाई, 2026 में भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी।
  2. यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा है।
    उपर्युक्त कथनों मेसे कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • जुलाई, 2026 में भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी।
  • यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा है।
  • उनके साथ साथ रूस के अंतरिक्ष यात्री प्योत्र दुब्रोव और अन्‍ना किकीना भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 75वें अभियान का हिस्सा थे।
  • वह आपातकालीन चिकित्सा विशेषज्ञ और अमरीकी स्पेस फोर्स में कर्नल हैं।
  • उनका जन्म अमरीका के मिनियापोलिस में भारतीय और यूक्रेनी मूल के परिवार में हुआ था।
  • वे अमरीकी वायुसेना में सेवा दे चुके हैं और माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की चिकित्सा सहायता के लिए हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन के साथ भी काम कर चुके हैं।
  • उनका आठ महीने का यह मिशन वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन पर केंद्रित होगा।
  • सोयुज अंतरिक्ष यान ने कजाखस्तान स्थित बाइकोनूर कॉस्मोड्रोम से उड़ान भरी।
  • प्रक्षेपण के कुछ समय बाद अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में पहुँच गया। लगभग तीन घंटे की दो-कक्षीय यात्रा के बाद यह स्वचालित रूप से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के प्रिचल मॉड्यूल से जुड़ गया।
  • नासा के अनुसार, नया चालक दल लगभग आठ महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षीय प्रयोगशाला में रहेगा और अप्रैल 2027 में पृथ्वी पर लौटेगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nasa.gov/news-release/nasa-astronaut-anil-menon-crewmates-arrive-at-space-station/ https://www.nasa.gov/people/nasa-astronaut-anil-menon/