प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- जुलाई, 2026 में भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी।
- यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा है।
उपर्युक्त कथनों मेसे कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई, 2026 में भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी।
- यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा है।
- उनके साथ साथ रूस के अंतरिक्ष यात्री प्योत्र दुब्रोव और अन्ना किकीना भी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के 75वें अभियान का हिस्सा थे।
- वह आपातकालीन चिकित्सा विशेषज्ञ और अमरीकी स्पेस फोर्स में कर्नल हैं।
- उनका जन्म अमरीका के मिनियापोलिस में भारतीय और यूक्रेनी मूल के परिवार में हुआ था।
- वे अमरीकी वायुसेना में सेवा दे चुके हैं और माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की चिकित्सा सहायता के लिए हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन के साथ भी काम कर चुके हैं।
- उनका आठ महीने का यह मिशन वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शन पर केंद्रित होगा।
- सोयुज अंतरिक्ष यान ने कजाखस्तान स्थित बाइकोनूर कॉस्मोड्रोम से उड़ान भरी।
- प्रक्षेपण के कुछ समय बाद अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में पहुँच गया। लगभग तीन घंटे की दो-कक्षीय यात्रा के बाद यह स्वचालित रूप से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के प्रिचल मॉड्यूल से जुड़ गया।
- नासा के अनुसार, नया चालक दल लगभग आठ महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षीय प्रयोगशाला में रहेगा और अप्रैल 2027 में पृथ्वी पर लौटेगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nasa.gov/news-release/nasa-astronaut-anil-menon-crewmates-arrive-at-space-station/ https://www.nasa.gov/people/nasa-astronaut-anil-menon/