झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड – सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के मध्य समझौता

प्रश्न – – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. 22 जुलाई, 2026 को झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई),कोलकाता के बीच समझौता – ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
  2. इस समझौते के माध्यम से झारखण्ड के प्रथम फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना की जाएगी।
  3. यह संस्थान प्रारम्भिक रूप से जमशेदपुर में संचालित होगा।
    उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 1 और 2
    (c) सभी 1 ,2 और 3 (d) इनमे से कोई भी नहीं
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 22 जुलाई, 2026 को झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई),कोलकाता के बीच समझौता – ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
  • इस समझौते के माध्यम से राज्य के प्रथम ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ झारखण्ड’ की स्थापना और संचालन किया जाएगा।
  • यह संस्थान प्रारम्भिक रूप से रांची स्थित सूचना भवन में संचालित होगा।
  • संस्थान के विकास एवं वित्तपोषण की जिम्मेदारी झारखण्ड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की होगी, जबकि एसआरएफटीआई इसके शैक्षणिक एवं तकनीकी कार्यों का संचालन करेगा।
  • एसआरएफटीआई पाठ्यक्रम तैयार करने, संकाय और तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों के मूल्यांकन तथा प्रमाण-पत्र प्रदान करने में सहयोग करेगा।
  • इस संस्थान में प्रारम्भ में ध्वनि डिजाइन, फिल्म संपादन, एनीमेशन, लेखन, पटकथा लेखन, सिनेमैटोग्राफी, निर्देशन और फिल्म निर्माण से संबंधित अल्पकालीन प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए जाएंगे।
  • इन पाठ्यक्रमों से राज्य के युवाओं को फिल्म, मीडिया और रचनात्मक उद्योगों में विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://theprint.in/india/establishment-of-jkhands-first-film-institute-opens-new-opportunities-for-youths-cm-hemant-soren/2993560