प्रश्न – – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- 22 जुलाई, 2026 को झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई),कोलकाता के बीच समझौता – ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
- इस समझौते के माध्यम से झारखण्ड के प्रथम फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान की स्थापना की जाएगी।
- यह संस्थान प्रारम्भिक रूप से जमशेदपुर में संचालित होगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 1 और 2
(c) सभी 1 ,2 और 3 (d) इनमे से कोई भी नहीं
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 जुलाई, 2026 को झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (एसआरएफटीआई),कोलकाता के बीच समझौता – ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
- इस समझौते के माध्यम से राज्य के प्रथम ‘फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ झारखण्ड’ की स्थापना और संचालन किया जाएगा।
- यह संस्थान प्रारम्भिक रूप से रांची स्थित सूचना भवन में संचालित होगा।
- संस्थान के विकास एवं वित्तपोषण की जिम्मेदारी झारखण्ड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की होगी, जबकि एसआरएफटीआई इसके शैक्षणिक एवं तकनीकी कार्यों का संचालन करेगा।
- एसआरएफटीआई पाठ्यक्रम तैयार करने, संकाय और तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों के मूल्यांकन तथा प्रमाण-पत्र प्रदान करने में सहयोग करेगा।
- इस संस्थान में प्रारम्भ में ध्वनि डिजाइन, फिल्म संपादन, एनीमेशन, लेखन, पटकथा लेखन, सिनेमैटोग्राफी, निर्देशन और फिल्म निर्माण से संबंधित अल्पकालीन प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम प्रारम्भ किए जाएंगे।
- इन पाठ्यक्रमों से राज्य के युवाओं को फिल्म, मीडिया और रचनात्मक उद्योगों में विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…